आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मे जालसाज डॉक्टरों की गैंग बनाकर फर्जी हड्डी का हॉस्पिटल खोल कर ऑपरेशन धड़ल्ले से सीएमओ की मिलीभगत से संचालन हो रहा है। प्रार्थी रवि सेन नेगी निवासी इटली थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ का मूल निवासी है, इन्हीं के प्रार्थना पत्र पर मेहनाजपुर बाजार मे शांति हड्डी हॉस्पिटल का संचालन सीएमओ के मिलीभगत से लगभग 7 वर्षों से किया जा रहा है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने पर जाँच डीजीपी को आदेशित किया गया। डीजीपी ने सीओ लालगंज को जाँच सौपी, सीओ की जाँच में जालसाजी गैंग का खुलासा होता है, जिसमें न हॉस्पिटल का कोई सर्टिफिकेट है, न तो डॉक्टर होने का सर्टिफिकेट मिला और न ही हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन मिला, मरीज़ जरूर भर्ती मिले, जिसका प्रमाण सीओ की रिपोर्ट से साबित हो रहा है, जिसको सीओ नें सीएमओ से जाँच करके आख्या मागी है। जिससे कि इस जालसाजी गैंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सके। रिपोर्ट आईजीआरएस नंबर 12191240153077 पर रिपोर्ट दर्ज की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यालय से जालसाजी गैंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आदेश जारी हुआ है किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…