भवतर कुटी के फर्जी महंत कल्प देव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर कुटी के फर्जी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कल्प देव यादव पुत्र स्वर्गीय बुद्धू यादव 51 वर्ष भटपुरा थाना खुटहन जौनपुर का निवासी हैंl जो पिछले लगभग 2 वर्षो से थाना गंभीरपुर के भवतर कुटी में सेवादर के रूप में काम करने के लिए आए थे ।
बाबा ज्ञानदास जो पहले महंत थेl जिनको कल्प देव द्वारा मृतक घोषित कर यहां की महंती को हासिल करना और उनकी जमीन को कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेजों को लगाकर और अपने आप को यहां का महंत घोषित करने का काम किया गया ।
कुटी पर मौजूद अन्य भक्त गणों से बात करने पर, उन्होंने बताया कि कल्प देव 2 वर्ष पहले यहां पर साफ सफाई, गाय पशुओं की देखभाल और खाना बनाने के नाम पर काम कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर यहां के बाबा ज्ञान दास को मृतक घोषित कर यहां की समस्त संपत्ति को हथियाने का प्रयास किया गया ,जिसके लिए इनके द्वारा छद्म नाम बाबा कल्प देवदास ग्रहण कर 2020 के लगभग बाबा को मृत दर्शाकर, उचित समय आने पर 2021 में फर्जी दाखिला महंत के रूप में करा लिया और घूम घूम कर चंदा मांग कर अपने द्वारा रचित एक एनजीओ में पैसा जमा कर रह था, मठ की ओर से लगभग 7.5 लाख की जमीन को कैश और लगभग 15 बीघा जमीन को कब्जा करने का आरोप है।

इसी को लेकर थाना गंभीरपुर कि पुलिस द्वारा इनका कई दिनों से तलाश किया जा रहा था, लेकिन यह जब मोहम्मद पुर तिराहे के पास से जा रहे थे तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कल्पदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।और उनके ब्लैक कलर की टाटा सफारी को कब्जे मे लेकर सीज कर दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

3 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

3 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

4 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

6 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

6 hours ago