Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedटाटा-थावे एक्सप्रेस गाड़ी का 6 माह हेतु 2मिनट का प्रायोगिक ठहराव

टाटा-थावे एक्सप्रेस गाड़ी का 6 माह हेतु 2मिनट का प्रायोगिक ठहराव

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल पर स्थित, चाण्डिल स्टेशन पर 18181/18182 टाटा-थावे-टाटा एक्सप्रेस गाड़ी का 27 अप्रैल, 2023 से 06 माह हेतु 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है।
टाटा से 27 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस गाड़ी चाण्डिल स्टेशन पर 22.28 बजे पहुँच कर 22.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में थावे से 27 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस चाण्डिल स्टेशन पर 04.58 बजे पहुँच कर 05.00 बजे छूटेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments