Categories: Uncategorized

विश्व सनातन संघ की बैठक में किन्नर प्रकोष्ठ का विस्तार

भवानी शंकर नंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

जयपुर/कांटा झोटवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा )विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास महाराज नागा शिव हनुमान मंदिर धाम, लाल दास की बगीची, कांटा झोटवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास महाराज ने की, जिसमें संगठन के विस्तार विशेषकर किन्नर प्रकोष्ठ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संरक्षक के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा , राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा एवं उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा की अनुशंसा पर किन्नर प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न नियुक्तियां की गईं।
भवानी शंकर नंद गिरी राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ, दिल्ली)
नितिन गुरु मां मंगलामुखी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, उर्वशी जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद ,रूपा देवी प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल, प्रदेश बाल वैश्वरा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, पूजा माई प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, कालका नंद गिरी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, सीमाबाई प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं हनुमान स्वामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भीम कुमार कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), अंकित शर्मा, रूपेन्द्र शर्मा, शंभू दयाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा (मैनपुरी), उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) रुद्र प्रताप सिंह राठौड़, राष्ट्रीय सचिव (धर्म प्रचारक) रतन महाराज, यूपी मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह आयोजन संघ की समरसता, समर्पण और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें हर वर्ग को समान स्थान देने की पहल की गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

4 hours ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

4 hours ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

4 hours ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

8 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

8 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

8 hours ago