दिव्यांगजनों की वित्तीय सहायता के लिए प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प कला का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ ” राज्य निधि” मद से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्राविधान की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उ0प्र0 के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रो, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना, उ0प्र0 के दिव्यांगजन जिनका खेल / ललित कला/संगीत / नृत्य / फिल्म / थियेटर / साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, दैनिक जीवन के गतिविधीयों को बेहतर बनाने के लिए बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (High Support Need Instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता तथा उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारीयों यथा-कैंसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान कराना प्राविधान में सम्मिलित है।
जनपद के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थायें एवं दिव्यांगजनों को उन्होंने अवगत कराया है कि “राज्य निधी” से दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए कार्यालय जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, देवरिया में 15 जनवरी, 2023 तक प्रस्तुत करें ताकि आवश्यक कार्यवाही कर प्राप्त प्रस्ताव निदेशक, दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित किया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

7 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

7 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

7 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

7 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

7 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

7 hours ago