अधिशासी अधिकारी ने किया कान्हा उपवन का निरीक्षण, पशुओं को खिलाया हरा चारा

सहजनवां के कान्हा पशु उपवन में मौजूद है लगभग 150 पशु

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) लगातार खिली धूप निकलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और पारा एक बार फिर लुढ़क कर नीचे आ गया और एक बार फिर लोग सर्दी से संघर्ष कर रहे हैं। इंसान के साथ जानवर भी हलाकान हो रहे हैं। ऐसे मौसम में सहजनवां के कान्हा पशु आश्रय स्थल पर नगर पंचायत सहजनवां द्वारा पशुओं के लिए सर्दी से बचने के लिए अलाव और भोजन के लिए हरे चारे की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां नगर पंचायत की एक आराजी पर बाकायदा पशुओं के हरे चारे को उगाने की व्यवस्था की गई हैं।
कान्हा उपवन के बारे में नगर पंचायत सहजनवां की ईओ पूजा सिंह परिहार ने बताया कि साफ सफाई के साथ चारे पानी की बेहतर व्यवस्था है। साथ ही समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं के चेकअप की पूरी व्यवस्था है।
बताते चलें कि सहजनवां स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल का रखरखाव नगर पंचायत सहजनवां द्वारा किया जाता है और वर्तमान समय में इस पशु आश्रय स्थल पर 150 पशुओं की देखभाल की जा रही है।
बुधवार को नगर पंचायत सहजनवां के कान्हा उपवन में पहुंची अधिशासी अधिकारी ने न सिर्फ पशुओं के रहन सहन का बारीकी से निरीक्षण किया बल्कि अपने हाथों से जानवरों को हरा चारा भी खिलाया। इस दौरान उ होने चारागाह का भी निरीक्षण किया ।
आपको बताते चलें कि आज जहाँ पशुओं के लिए चारा उगाया जा रहा है उस भूमि पर भूमाफियाओं ने लगभग कब्ज़ा कर लिया था लेकिन वर्तमान ईओ के हस्तक्षेप के बाद इस भूमि को बचाया जा सका है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago