भागलपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिव मंदिर कबड्डी स्पर्धा सीजन फोर, भागलपुर के हजारों वर्ष पुरानी शिव मंदिर के मैदान में खेला जा रहा हैं। कबड्डी स्पर्धा सीजन फोर, जिसमें रेहान स्पोटिंग बैकुंठपुर व स्पोर्टिंग क्लब पिपरा मिश्र तथा बेल्थरा व अजना की टीमों ने प्रतिभाग किया।
आपको बताते चलें कि भागलपुर में शिव मंदिर कबड्डी स्पर्धा सीजन फोर के उद्घाटन मैच में मुख्यातिथि भागलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज भूषण यादव के द्वारा फीता काटकर खेल को प्रारम्भ किया गया। ततपश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि सतीश जायसवाल व कृष्ण मोहन साहनी द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया । प्रतिस्पर्धा के आयोजक अध्यक्ष संजीत साहनी , उपाध्यक्ष राहुल साहनी, कोषाध्यक्ष नन्हे यादव, व कोच बृज भान यादव, इस प्रतिस्पर्धा को एक सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने में पंकज निषाद ,आशु साहनी , अमित, अरविंद, मनोज, दुर्गेश ,संजीव, गोविंद ,लड्डू ,शिवम ,सूर्यभान, सोनू मिश्रा, गोलू ,विकास , नीरज, विकास , प्रकाश,लालू ,आदित्य, अर्जुन, सत्यनारायण, करन आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे । प्रतिस्पर्धा आरंभ होने पर रेहान स्पोर्टिंग क्लब बैकुंठपुर के खिलाड़ी अपने पॉइंट पर पॉइंट बनाते जा रहे थे, और टक्कर देने वाली पिपरा मिश्र की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह 25 पॉइंट से हार गई। बैकुंठपुर की टीम 52 पॉइंट बनाकर मैच जीत गई और मैच देखने आए दर्शक अंतिम क्षण तक बने रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…
एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…
बड़ा सवाल: जब योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' पर अपनी ही पार्टी के विधायक को…
होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…
विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…