पूरे मंडल में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो परीक्षा – आयुक्त

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)
उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षा 22 दिसंबर को देवीपाटन मंडल में सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में मंडल के कुल 41 परीक्षा केंद्रों पर 16,564 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा पूर्वान्ह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र और अपरान्ह 2:30 से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र के रूप में दो सत्रों में आयोजित होगी।

गोंडा में सबसे अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

बलरामपुर जिले के 5 केंद्रों पर 2,208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गोंडा जिले के परीक्षा केंद्रों पर 16 केंद्रों पर 6,720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बहराइच जिले के 15 केंद्रों पर 6,048 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। श्रावस्ती जिले के 3 केंद्रों पर 1,588 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago