बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भागलपुर ब्लाक के शुक्ल के प्राईमरी विद्यालय मे प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे रवी सिंह का स्थानांतरण होने पर विद्यालय प्रांगण मे एक विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहा इन्हे स्मृति चिन्ह, अंगबस्त्र, डायरी पेन आदि देकर सम्मानित किया गया । इनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की गयी। वही नवागत शिक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी का तिलक लगाकर विद्यालय परिवार व शिक्षकों ने फुलमाला पहना जोरदार स्वागत किया गया। फिर विभिन्न प्राथमिक विद्यालय से आए शिक्षकों ने संबोधित किया। रवी प्रताप सिंह के स्थानांतरण सभी ने उन्हे नम आंखे से विदाई दी। इस अवसर पर सभी ने इनके कार्यो की जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम में शिक्षक धर्मेंद्र नाथ तिवारी, हरिश्चन्द्र चौधरी, संजय पाण्डेय, संगीता यादव,अखण्ड चौधरी,शिवानंद यादव, विनित कुमार,अच्छेलाल यादव, राजेश यादव, बलवन्त सिंह, रामा अनुज, व्यास यादव , महन्थ कुशवाहा, पविण चौबे,बागेश पाण्डेय,अनुप सिंह,आभा शुक्ला, मनोज कुमार,रंजना,सिमा,रमा देवी,विनोद ,दिनेश,शिवानंद आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…
हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…
📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…
🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…
17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…