एसएसपी का हर कार्यकर्ता स्वयं को महेन्द्र राजभर समझे – महेन्द्र राजभर

पार्टी से निष्कासित लोगों को ओमप्रकाश राजभर कर रहे हैं इस्तेमाल

एसएसपी कार्यकर्ता नहीं होने देंगे विरोधियों को ग़लत मंसूबों में कामयाब

मधुबन/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं में महेंद्र राजभर है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । पार्टी में प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान है। हम सभी मिलकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा हर हाल में करेंगे। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने को महेंद्र राजभर ही समझे।
उक्त बातें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने मऊ जनपद , मधुबन के बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कहा । उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ उसका मजबूत संगठन और उसके कार्य करता होते हैं। इसलिए सभी लोग पूरी क्षमता से लगकर संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव घर-घर जाएं और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से आम जनमानस को अवगत करायें तथा उन्हें पार्टी से जोड़ें।
राजभर ने कहा कि विगत दिनों अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लगभग आधा दर्जन पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया वह लोग सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटों के इशारे पर पार्टी को तोड़ने का एवं कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे। समय रहते उनकी नीति और नियत हमारे समर्पित पदाधिकारियों ने भाँप लिया और इसकी शिकायत हमारे यहां किया। लगभग आधा दर्जन पदाधिकारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हमने एक जांच टीम बनाया जिसमें शिकायत पूरी तरह सही पाई गई। और पार्टी हित में पार्टी विरोधी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
एसएसपी सुप्रीमो महेंद्र राजभर ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से निकाले गए लोग ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर एसएसपी को कमजोर करने के लिए स्वत: अपने को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव घोषित करके घूम रहे हैं। निष्कासित लोगों के धन की व्यवस्था हमारे विरोधियों द्वारा की जा रही है।
राजभर ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की मित्रता समाजवादी पार्टी से हुई है और यह एक स्थाई मित्रता है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से बूथ स्तर तक के संगठन को खड़ा करने में लग जाए और साथ ही साथ गांव में चौपाल लगाने का भी कार्यक्रम जारी रखें। यदि हम सभी बिना दिग्भ्रमित हुए कार्य करते गए तो आने वाले दिनों में हमें सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर कई लोगों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज राजभर, प्रदेश महासचिव उस्मान गनी, जिलाध्यक्ष रामजीत जितेंद्र राजभर, रमेश राजभर, लल्लन प्रजापति, अजय राजभर, राम नारायण चौहान, रामप्रवेश राजभर, बिंदेश्वरी राजभर, विमलेश भारती, छोटेलाल राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

36 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 18 फरवरी से शुरू, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…

39 minutes ago

आज का इतिहास: 17 फरवरी की अनसुनी और चर्चित घटनाएँ

17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…

40 minutes ago

चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, 18 मार्च को अगली सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजपाल…

2 hours ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

2 hours ago