महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर नारी को करना होगाजागरूक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत एक दिन नारी के नाम पुरुषों द्वारा महिलाओं को सम्मान एवं शक्ति संवाद का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग से विनीत पाण्डेय, कंचन तिवारी, अनीता सिंह, रेनू पाण्डेय, चंदा साहनी, संध्या सिंह, अनीता चौरसिया, मीरा यादव, शिक्षा विभाग की अनीता, आभा त्रिपाठी, पूजा पाण्डेय, महिला होमगार्ड पूनम, सुधा सिंह एवं कुसुम लता, शिक्षा विभाग से श्वेता गुप्ता, रिचा त्रिपाठी, गिरजा यादव एवं बिना गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता तिवारी, मंजू यादव, चंद्रावती भारती, विमला देवी, गीता तिवारी एवं गीता पाण्डेय, आशा कार्यकर्ती रेनू सिंह, विमला देवी, महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी एवं शीला पाण्डेय आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर वर्ष दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियां को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह एहसास कराया जाता है, कि वह हमारे लिए कितनी खास है। महिला दिवस पर उन स्त्रियों के साहस को सम्मानित करना चाहिए जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और अपने-अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके स्थितियां बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं यहां तक की आर्मी, नेवी और इंडियन एयर फोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है । इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है, ताकि उन्हें उसका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर नारी को जागरूक करना आवश्यक है जिस तरह से परिवार की गाड़ी दोनों पहियों के बल पर ही आगे बढ़ती है। उसी तरह देश व दुनिया का रथ भी नर-नारी दोनों के सहयोग से ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह डगर कठिन जरूर है, लेकिन जिस तरह के प्रयास हो रहे हैं उससे सफलता दूर नहीं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का समाज में बहुत बड़ा योगदान है, उन्होंने कहा कि समाज का आप हमेशा सहयोग करती रही हैं इसके अलावा उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

18 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

26 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago