देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा द्वारा चलाये जा रहे मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा न्यू कालोनी चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई करके माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम की चर्चा करते हुए देशवासियों से इस कार्यक्रम में जुड़ने का आह्वाहन किया है, इसी क्रम में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर भाजपा कार्यकर्ता महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करके उनको नमन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है।
अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के अमर शहीदों का सम्मान किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने भगत सिंह याद करते हुए कहा कि भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के अपने प्राणों की आहुति दे दी।
उन्होंने कहा कि 12 अगस्त से 14 अगस्त तक किसान मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई करके , माल्यार्पण करके उनके बलिदान को याद करेंगे।
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर के परिसर में आंवला और अमरूद के फलदार पौधे लगाए।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, अजय दुबे वत्स, विजय कुशवाहा, डॉ विनोद पाण्डेय, रामशंकर पाण्डेय, अजित कुमार, राजेश, सुमन्त चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…