प्रत्येक ग्राम पंचायत को वार्षिक बजट का न्यूनतम 50% चुनी गई थीम पर खर्च करना होगा अनिवार्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में समस्त विभागों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में अपनी-अपनी फ्लैगशिप विभागीय योजना के तहत हुए व्यय का अंकन ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता का विषय है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने ‘हमारी योजना हमारा विकास ध्येय’ के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत को सात थीम में से किसी एक को चुनने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शासन ने स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, गरीबी मुक्त गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, महिला हितेषी गांव, सुशासन वाला गांव एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित व न्याय संगत गांव में से किसी एक को चुनने के लिए चिन्हित किया है। इन विषयों में से किसी एक को ग्राम पंचायत चुन सकते हैं। वार्षिक बजट का न्यूनतम 50% चुनी गई थीम पर खर्च करना अनिवार्य होगा। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

46 minutes ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

51 minutes ago

फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो हिरासत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…

51 minutes ago

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

8 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

8 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

8 hours ago