जिला जज की अध्यक्षता में प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

नगर निकाय के चुनाव के कारण 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अब 21 मई को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बाबत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक जनपद न्यायालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिकारियों को बताया गया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव के कारण दिनांक 13 मई 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित करके दिनांक 21 मई 2023 को कर दिया गया है। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 21 मई 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि प्रशासनिक स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस विभाग के तरफ से क्षेत्राधिकारी दिपांशी राठौर द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे नोटिसों को पक्षकारों को तमिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों से आगामी 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराने की अपेक्षा व्यक्त की है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक/एस0ओ0सी0 अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, जिला बाट माप अधिकारी वी0पी0 वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत दिव्य रंजन सहित प्रशासनिक/न्यायिक अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

6 minutes ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

16 minutes ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

25 minutes ago

धूल, कचरा और प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव, छोटी सड़कों तक पहुंचेगी मशीनों से सफाई

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…

37 minutes ago

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

10 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

10 hours ago