ग्राम पंचायतों में सचिव के तैनाती के बाद भी विकास कार्य की गति धीमी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । बलहा विकास‌ खण्ड की कई ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती होने के बावजूद चौथे दिन तक भी कार्यभार ग्रहण न करने से विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्राम भटेहटा, गुलालपुरवा, कोयलहवा, मेहरबान नगर, सिलेटनगंज सहित अन्य पंचायतों में 26 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत अधिकारी संध्या यादव की तैनाती की गई थी, लेकिन तीस जुलाई तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों को जरूरी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवों की अनुपस्थिति से आवश्यक निर्णय व विकास योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। खण्ड विकास अधिकारी अर्पणा सैनी ने बताया कि संबन्धित अधिकारी पूर्व कार्यस्थल का चार्ज सौंपने गई हैं और जल्द ही नई पंचायत में कार्यभार ग्रहण करेंगी। सूत्रों के अनुसार कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी 26 जुलाई को तैनात सचिवों ने अब तक कार्य शुरू नहीं किया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

8 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

18 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

36 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago