रूठे परिजनो को एक किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में बहराइच परिवार परामर्श केन्द्र पर काउंसलर फहीम किदवई सर्वजीत सिंह,डी०पी०सिंह ,अनुराधा श्रीवास्तव व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव,महिला आरक्षी उर्मिला सिंह,आरक्षी राशि शुक्ला,आरक्षी किरन दुबे व अन्य परामर्शदाताओं की उपस्थिति में पारिवारिक मामलों में सुलाह-समझौते का प्रयास किया गया। महिला थाना पर प्रत्येक रविवार को पारिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों में परामर्शदाताओं के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने का कार्य किया जाता है। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव ने बताया कि उनके समक्ष काफी ऐसी शिकायत थाने पर एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त होती हैं lजिनमें पति-पत्नी में घरेलू कलह होनेे कारण मुकदमें शुरू हो जाते हैं l पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं l परिवारों में विघटन न हो इस कारण से परामर्शदाताओं का सहयोग लेकर प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में पक्षकारो के मध्य समझौता कराया जाता है। इस रविवार 05 मामलों में पति-पत्नी उनके सगे संबंधियों को बुलाया गया । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव व टीम के अथक प्रयास से 05 परिवारों को बिखरने से बचाया गया व उनकी साथ-साथ में विदाई करायी गयी । 05 प्रकरण में सुलह समझौता किया गया जिन पति-पत्नी की विदाई करायी गयी उनको भी अगले रविवार को कुशलक्षेम पूछने के लिए पुन: बुलाया गया है जिससे सुलह की स्थिति से अवगत करा सकें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

3 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

3 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

3 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

3 hours ago