अपराध मुक्त कानून का राज कायम करना पहली प्राथमिकता-एसपी दक्षिणी

एसपी दक्षिणी ने पदभार संभाला

अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाएगी-जितेंद्र कुमार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किये। 2007 बैच की पीपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार गोरखपुर आने से पूर्व एडीजी जोन बरेली स्टाफ ऑफिस के पद पर तैनात रहे, पद भार ग्रहण कर कार्यालय में लंबित फाइलों का निस्तारण कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर दक्षिणी सर्कल के थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाने पर मौजूदा रह कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अपने सीनियर अधिकारी को अवगत कराए। कुमार ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। दक्षिणी सर्कल के अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आकर अपराध पर नियंत्रण किया जायेगा। जितेंद्र कुमार मूलतः बागपत के निवासी हैं जिनका शिक्षा दीक्षा बागपत जनपद से हुआ है, अब 12 वर्षों से स्थाई रूप से अपना आशियाना देहरादून में बना लिया है। बच्चे ओएनजीसी में अधिकारी माता के पास देहरादून में शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कुमार स्टाफ अफसर एडीजी जोन बरेली से पूर्व कासगंज, अलीगढ़, कानपुर, बिजनौर, अमरोहा, शामली में अपने पदों की जिम्मेदारियां सकुशल निर्वहन कर चुके है। दक्षिणी सर्कल में कानून का राज कायम करने में अपना अहम योगदान देंगे जिससे अपराध मुक्त सर्कल रहे।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि दक्षिणी सर्कल में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराना तथा पीड़ित की समस्याओं का समाधान करना हमारा पहला कर्तव्य है। इस काम को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। कानून का राज कायम रखने के लिए सक्रिय चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
भूमि विवादों के निस्तारण में राजस्व विभाग की भूमिका काफी अहम होती है, राजस्व विभाग से तालमेल स्थापित कर भूमि विवादों को हल कराने की कोशिश की जाएगी। टॉप टेन बदमाशों और उनके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। थाने के टॉप टेन बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

20 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago