बज्रपात से बचाव हेतु जनसामान्य के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

जनपदवासी सुरक्षात्मक उपायों का रखें ध्यान: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया है कि उप्र राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली/बज्रपात की घटनाएं होने के दृष्टिगत आकाशीय विद्युत से कई लोगों के मरने एवं घायल होने के कारण जनहित में आवश्यक उपाय व सलाह अपनाने के निर्देश दिये गये है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि आसमान में बिजली के चमकने, गरजने, कड़कने अथवा बज्रपात से बचने हेतु उन्हें सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेनी चाहिए, घरों में बिजली उपकरणों, स्विचों, तारों और टेलीफोन का प्रयोग न करें, विद्युत सुचालक वस्तुओं से दूरी बनाये रखें, विद्युत उपकरणों को बिजली के सम्पर्क में न रखें, खिड़की के कांच, टिन की छत, गीले सामान और लोहे के हैंडलों से दूर रहने, दीवार के सहारे न खड़े होने व स्नान करने से रोकने की सलाह दी गयी है तथा घर से बाहर रहने की दशा में बज्रपात की दशा में तालाब व जलाशय आदि से दूर रहें, समूह में एकत्र न हों, धातु इत्यदि से दूरी बनाये रखें, बिजली के खंभे के समीप न खड़े हों, खुले वाहन में सवारी न करें, खुले जगह पर होने पर सिर को झुकाकर कान बंद कर लें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि बज्रपात से सम्बन्धित जानकारी हेतु स्थानीय रेडियो व अन्य संचार साधनों से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अतिशीघ्र उपचार हेतु ले जाना चाहिए तथा वज्रपात के मामले में तात्कालिक कारण ह्दयघात होने पर जरूरी हो तो ’’संजीवन क्रिया, प्राथमिक चिकित्सा’’ देने से पूर्व सुनिश्चित कर लें कि प्रभावित व्यक्ति के शरीर से विद्युत का प्रभाव न हो रहा हो एवं पीड़ित व्यक्ति की नाड़ी व सांस चल रही हो।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जन सामान्य को अपने मोबाइल पर “दामिनी एप” प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करने की सलाह दी है। इस ऐप के माध्यम से बज्रपात होने के आधे घंटे पूर्व मोबाइल पर अलर्ट आ जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

26 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

27 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

28 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

1 hour ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

1 hour ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago