बॉर्डर के असेंबली ऑफ गॉड चर्च स्कूल में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

110 छात्रों ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रुपईडीहा भारत विकास परिषद शाखा भारत-नेपाल सीमा स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसका विषय स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और कर्म सिद्धांत था।इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 और कक्षा 11 के लगभग 110 छात्रों ने प्रतिभाग किया।जिसमे हिंदी भाषा में कक्षा 09 में प्रथम पुरस्कार अंजली तिवारी, द्वितीय पुरस्कार रोहित सोनकर तृतीय पुरस्कार गौरी अग्रवाल तथा अंग्रेजी भाषा में प्रथम पुरस्कार रेचल आशा रेंबल द्वितीय पुरस्कार ज्ञानेंद्र यादव, तृतीय पुरस्कार अहसन इमाम रिजवी कक्षा 11 में हिंदी भाषा में प्रथम पुरस्कार अमान खान ,अंग्रेजी भाषा में प्रथम निशी जॉन द्वितीय पुरस्कार देवांशी चटर्जी तृतीय पुरस्कार रिया अग्रवाल को दिया गया।सांत्वना पुरस्कार प्रखर जायसवाल ,आराध्या चौधरी,अभिजीत कुमार और आकृति सोनार को दिया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल की प्रधानाचार्य जेनिफर रेंबल और प्रबंधक आर रेंबल ने भारत विकास परिषद के सदस्यों का स्वागत करते हुए भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना की।इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए स्कूल के शिक्षक योगेंद्र शुक्ला को भारत विकास परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक स्वामी विवेकानंद प्रकल्प जय प्रकाश सक्सेना ने बच्चो को भारत विकास परिषद के बारे में बताते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद के बारे में जीवन परिचय और कर्म सिद्धांत को विस्तार से बताया ।इन छात्रों को भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका संध्या गोयल,स्वास्थ्य प्रकल्प संयोजिका प्रियंका सिंह ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक और मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने किया।इस कार्यक्रम में सचिव प्रदीप ड्रोलिया , महिला संयोजिका संध्या गोयल ,शिवराम यज्ञसैनी, मोहनी सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

1 hour ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

4 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

4 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

4 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

4 hours ago