Categories: Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिये अमुल्य निधि है: अनिल त्रिपाठी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद के प्रख्यात पर्यावरणविद् शिक्षा एवं समाजशास्त्री स्वर्गीय डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव स्मृति में अहिरौरा चित्तौरा में पर्यावरण एवं जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण एवं उनके संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया गया। आयोजित चौपाल में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक,शिक्षक ,साहित्यक,अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों पर्यावरणविद उपस्थित रहे।महामना मालवीय मिशन की ओर से अयोजित पर्यावरण चौपाल को सम्बोधित करते हुऐ संविधान विशेषज्ञ कानूनविद अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिये अमुल्य निधि है जीवन के लिये आवश्यक है कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षों का रोपण किया जाएं और उनका संरक्षण भी किया जाएं ताकि धरती का वातावरण मानवानुकूल बना रह सके।मिशन संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी राजा भैया यश्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव ने अपना सर्वस्व जीवन पर्यावरण के प्रति समर्पित कर रखा था उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर सघन वृक्षारोपण महाभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य करे।मालवीय मिशन अध्यक्ष(अवध) संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में गांव गांव में जन जागरण अभियान चलाकर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण एवं उनके संरक्षण का प्रभावी कार्य किया जा रहा है।रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने पर्यावरण समीक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवनकाल मे कम से कम दो वृक्ष लगाकर उनको संरक्षित करने का आवाहन किया।प्राचार्य संघ संरक्षक डॉ भुदेश्वर पांडेय ने स्वर्गीय डॉ राधेश्याम को आदर्श शिक्षक बताते हुए शिक्षकों से उनके बताये रास्तो पर चल कर समाज को नवजागरण करने का आवाहन किया कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक आलोक श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संघ अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने किया आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप प्रधानाचार्य घनश्याम , प्रधानाचार्य डॉ.प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ.एम.पी. भारती, प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा , प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद यादव , डॉ.श्याम कुमार चौधरी, मोहना प्रताप नारायण , प्रवक्ता राम बिहारी बाजपेई, प्राचार्य नीरज बाजपेई , अधिवक्ता गौरव वर्मा , प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक इंजीनियर रिजवान उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता अभिनव सिंह , अवनिद्र यादव , सहज राम यादव , शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह, डॉ.राजेश तिवारी,प्रधानध्यापक प्रभात कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को मालवीय मिशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाकर सबको वृक्ष वितरण भी किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

2 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago