उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : डीएम प्रवीण मिश्र


जिला उद्योग बंधु की बैठक में निवेश, योजनाओं व अधोसंरचना विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मऊ (राष्ट्र की परंपरा): जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में उद्योगों के विकास, निवेश प्रस्तावों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने पिछले माह की बैठक में लिए गए निर्णयों की कार्यवाही की जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 121 निवेश इंटेंट स्वीकृत हुए हैं, जिनसे ₹27,153.94 करोड़ का निवेश एवं 26,265 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद को 123 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें 25 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, 13 स्वीकृत हुए और 15 आवेदनों पर धन वितरण हो चुका है।

एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 33 लाभार्थियों हेतु ₹99 लाख का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें 9 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 7 स्वीकृत हुए और 3 पर वितरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 2700 लाभार्थियों का लक्ष्य है, जिनमें से 1497 आवेदन बैंकों को भेजे गए, 482 स्वीकृत हुए और 360 पर वितरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 775 लाभार्थियों के साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं और जल्द ही प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

बैठक में बी-9 औद्योगिक क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाली 33000 वोल्ट की विद्युत लाइन के शिफ्टिंग पर चर्चा हुई, जिस पर अधिशासी अभियंता ने बजट मिलते ही कार्य आरंभ करने की बात कही।
ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र के नालों की सफाई के निर्देश भी डीएम ने नगर पालिका को दिए, ताकि बारिश से पहले व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।

सहादतपुरा स्थित औद्योगिक भूखंड की स्टांप दर को ₹8000 से घटाकर ₹5600 प्रति वर्ग मीटर करने के प्रस्ताव पर भी बैठक में विचार किया गया।

उद्यमी श्रीराम जायसवाल ने औद्योगिक क्षेत्र में गिर चुकी बाउंड्रीवॉल की वजह से हो रही अवैध वाहन आवाजाही की समस्या उठाई। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने टीसीआई मोड़ से ढेकुलिया घाट तक, रौजा बाजार से सब्जी मंडी तक, वनदेवी माता धाम और कोपागंज-कसारा मार्ग की जर्जर सड़कों के मरम्मत की मांग की। उन्होंने वलीदपुर में बैंक शाखा खोलने की भी आवश्यकता बताई।

जिलाधिकारी ने इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडे, लीड बैंक मैनेजर अनिल सिन्हा सहित अनेक उद्यमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

9 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

9 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

9 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

9 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

9 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

9 hours ago