विद्यार्थियों में उत्साह, स्वयं पाठ्यक्रमों में बढ़ी भागीदारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वयं (SWAYAM) पाठ्यक्रम छात्रों के लिए सीखने का नया उत्साह लेकर आए हैं। कक्षाओं के बाद छात्र मंच पर वीडियो व्याख्यान देख रहे हैं, साप्ताहिक क्विज़ हल कर रहे हैं और आंतरिक मूल्यांकन की तैयारी में जुटे हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप इस सत्र से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (SEC), चतुर्थ सेमेस्टर में क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (AEC) और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में अंतर-विभागीय ओपन इलेक्टिव लागू किए गए हैं। विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास, रोजगारपरक कौशल, AI, साइबर सुरक्षा, मोबाइल संचार, पर्यावरण अध्ययन, योग और सकारात्मक मनोविज्ञान जैसे विषयों में अध्ययन कर रहे हैं।
विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा उत्साह इस बात को लेकर है कि हर सप्ताह उन्हें स्वयं मंच पर वीडियो व्याख्यान और क्विज़ मिल रहे हैं, जिन पर वे नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य है। छात्र कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल किए बिना सेमेस्टर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि स्वयं पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय में डिजिटल, लचीली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि उच्च शिक्षा अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप नए स्वरूप में आगे बढ़ रही है।
स्वयं नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि पंजीकरण बढ़ रहा है, लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया, वे शीघ्र स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, क्योंकि कुछ पाठ्यक्रमों की पंजीकरण तिथि समाप्त होने को है।
विश्वविद्यालय ने दोहराया कि स्वयं पाठ्यक्रम अनिवार्य हैं। जो छात्र पंजीकरण नहीं करेंगे या आंतरिक मूल्यांकन पूरा नहीं करेंगे, वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे और संबंधित क्रेडिट भी नहीं मिलेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

करोड़ों खर्च, फिर भी सूखे नल; कोपागंज में जल योजना बनी मजाक

उद्घाटन हुआ, पानी नहीं आया; दो साल से कर रहे इंतजार दस हजार लोग धीरेन्द्र…

3 hours ago

अमेरिका-ईरान समझौते की दहलीज पर दुनिया: क्या 48 घंटे बदल देंगे वैश्विक भू-राजनीति?

अमेरिका-ईरान तनाव में ऐतिहासिक मोड़: युद्धविराम से समझौते की दहलीज तक बदलती वैश्विक भू-राजनीति का…

4 hours ago

पश्चिम बंगाल में सनसनी: शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके…

7 hours ago

जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल, 07 मई से शुरू होगी स्व-गणना: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता…

16 hours ago

लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के निस्तारण पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय…

17 hours ago

स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन निरुद्ध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया कि…

17 hours ago