आईटीएम चेहरी में उद्यम अभिमुखी कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में उद्यम और निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु आईटीएम चेहरी में उद्यम अभिमुखी कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने युवा उद्यमियों और छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि नौजवान उद्यमियों को नए उद्यमों में आगे आना चाहिए और नवाचार का प्रयास करना चाहिए। जिला प्रशासन नए स्टार्ट अप को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। यह अभिमुखी करण कार्यक्रम भी इसी उद्देश्य के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी परिश्रम और सही योजना के साथ निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। युवा उद्यमियों के समस्या को अवसर में परिवर्तित करना सीखना होगा और इस संदर्भ उन्होंने पराली प्रबंधन और एक उद्योग के रूप में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने जनपद में केला और इसके विभिन्न उत्पादों का प्रसंस्करण करते हुए उन्हे दीर्घकालिक लाभकारी उत्पादों मे परिवर्तित करने और उसके विपणन रणनीति पर छात्रों के साथ संवाद किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी में सीमित अवसर हैं, लेकिन उद्यम में असीमित संभावनाएं हैं। आवश्यकता साहस, सही रणनीति और परिश्रम की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए उद्यमियों के लिए अनेक अत्यंत लाभकारी नीतियों की घोषणा की गई है। युवा चाहें तो इन नीतियों का लाभ उठाते हुए न सिर्फ स्वरोजगार हासिल कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं।
अभिमुखीकरण कार्यक्रम को केएमसी के सीईओ डॉ रफीक ने भी संबोधित किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त वैदिक कृषि एफपीओ के निदेशक रामगोपाल पटेल, आईटीएम के प्राचार्य डॉ एच. एन. डे सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी तथा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…

6 hours ago

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

7 hours ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

8 hours ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

8 hours ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

8 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

9 hours ago