समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराएंः जिलाधिकारी

सिकंदरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सिकंदरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 154 शिकायतें आई, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने शेष समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि एक हप्ते के अंदर गुणवत्तापरक समाधान सुनिश्चित कराएं। सार्वजनिक अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने पर गौरा के लेखपाल कमलेश पासवान पर विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश एसडीएम रवि पासवान को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करना इस आयोजन का उद्देश्य है। जो शिकायत आती है, उसे डायरी में नोट कर एक हप्ते के अंदर समाधान कराएं। निस्तारण की रैण्डम चेकिंग की जाएगी और लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। राजस्व से सम्बन्धित मामलों पर कहा कि मौके पर जाएं तो शिकायतकर्ता को भी फोन कर बुलाएं और समाधान के प्रति संतुष्ट करें। यह भी कहा कि मौका मुआयना या पैमाइस कर सिर्फ चिन्हांकन व रिपोर्ट ही नहीं लगाया जाए, बल्कि प्रकरण का सम्पूर्ण समाधान सुनिश्चित कराएँ। एसडीएम को निर्देश दिया कि कोई कब्जा हटवाने के बाद दोबारा कब्जा कोई करता है तो सख्त कार्यवाई करें। लेखपाल को मौके पर भेजने के बाद समाधान का फॉलोअप भी करें। दो पक्षों के बीच अगर कोई समझौता होता है तो उसका अनुपालन भी कराएं। किसी प्रकरण में जांच टीम बनी है और रिपोर्ट में देरी होती है तो उसके प्रति भी जवाबदेही तय की जाए।

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण व वरासत में देरी पर दिखे सख्त

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण व वरासत के लंबित प्रकरण पर जिलाधिकारी सख्त दिखे। एसडीएम को यह चेतावनी दी कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली तथा वरासत के मामले तीन महीने से अधिक समय तक लंबित मिले तो सम्बन्धित की जवाबदेही तय कर निलम्बन व प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाई होगी। खतौनी में नाम या रकबा गलत होने की शिकायत आने पर निर्देश दिया कि लेखपाल या तहसील स्तर से गलती हो तो जनता को परेशानी न उठाना पड़े। एसडीएम तत्काल ऐसे प्रकरण को संज्ञान लेकर हल कराएं। चकबंदी के मामले ज़्यादा आने पर एसओसी को निर्देश दिया कि यहाँ तैनात चकबंदों लेखपालों के कार्य की समीक्षा करें। एसपी विक्रांत वीर व अन्य ज़िला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

43 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago