विधि के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन एवं जेल भ्रमण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जारी तीन दिवसीय ‘संविधान दिवस’ समारोह के तीसरे दिन बुधवार को विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधि संकाय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह के तीसरे दिन बी.ए.एलएल.बी.के विद्यार्थियों के द्वारा सर्वप्रथम सुबह 11:00 बजे ‘सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन, कला संकाय भवन तथा विश्वविद्यालय गेट पर किया गया। नुक्कड़ नाटक के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के साथ ही विधि विभाग की अधिष्ठाता तथा अध्यक्ष प्रोफेसर अहमद नसीम, बी.ए.एलएल.बी. कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर तथा संविधान दिवस कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर जितेंद्र मिश्र सहित विभाग के सभी शिक्षक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त एल. एल. बी. तृतीय वर्ष छात्रों एवं छात्राओं का ज़िला न्यायालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान अमित दुबे, राम कृष्ण त्रिपाठी, श्रीj जय प्रकाश आर्य एवं श्री पंकज कुमार सिंह विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे।
तदुपरांत बी.ए.एलएल.बी. नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मंडलीय कारागार, गोरखपुर का भ्रमण भी कराया गया। जेल भ्रमण के दौरान छात्रों को बंदियों की दैनिक चर्या के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को पाकशाला, टेरीकॉटा उद्योग, सिलाई उद्योग, गौशाला तथा विभिन्न बैरकों आदि का भ्रमण भी कराया गया। साथ ही कारागार में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति स्थल तथा पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थल को भी दिखाया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक डी.के.पांडेय तथा जेलर को नरेश कुमार ने बंदियों तथा कारागार प्रशासन आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधि संकाय के अधिष्ठाता/अध्यक्ष प्रोफेसर अहमद नसीम, कोऑर्डिनेटर बी.ए.एलएल.बी.प्रोग्राम तथा संविधान दिवस कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर जितेंद्र मिश्र के निर्देशन में विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मो.अंसार आलम, डॉ.गिरीश कुमार सिंह, डॉ.संदीप कुमार सिंह, डॉ.अभिनव द्विवेदी तथा आशीष नाथ तिवारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

29 minutes ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

1 hour ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

1 hour ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

1 hour ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

1 hour ago