सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चला अतिक्रमण अभियान

20 दुकानदारों से वसूला गया 24000 जुर्माना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकार कैंट मानुष पारीक उप जिला अधिकारी/अपर एसडीएम सदर शिवम सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा से यातायात चौराहे तक बाये पटरी पर नाले के ऊपर अतिक्रमण किये हुए, अतिक्रमणकारियों से वसूला जुर्माना। रेलवे बस स्टेशन के सामने अवैध तरीके से लगाए गए रोडवेज बस चालकों को दी गयी चेतावनी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के नेतृत्व अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराते हुए चेतावनी दिया गया था, कि अगर दोबारा रोड़ों पर अतिक्रमण कोई भी दुकानदार या ठेला खोमचा वाला किया हुआ पाया गया तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा, जिसके अनुपालन में शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकार कैंट मानुष पारीक अपर एसडीएम सदर शिवम सिंह सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र के साथ 20 अतिक्रमणकारियों से 24000 रुपए जुर्माना वसूल किया । सभी दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि पुनः अगर दुकानों के सामने अतिक्रमण करते हुए पाये गये तो आज लगाए गए जुर्माने से दुगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा, उसके बाद भी नहीं कोई दुकानदार माना तो उनके समानों को नगर निगम के गाड़ियों पर लाद कर नगर निगम पहुंचा कर जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकार कैंट ने दुकानदारों से कहा कि यह शहर आपका है आप अपने दुकानों के सामने अतिक्रमण ना करें अपने दुकान के अंदर ही अपने दुकान के समान को रखें, रोड़ को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करें जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त ना हो सके और राहगीर सुचारू रूप से अपने गंतव्य तक जा सके। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र थाना प्रभारी कैंट रणधीर मिश्रा चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन महेश चौबे अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

9 minutes ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

21 minutes ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

26 minutes ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

52 minutes ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

20 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

21 hours ago