रोजगार सेवक के पति ने पत्रकार को दी धमकी, शांति भंग में चालान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा निवासी मनोज कुमार ने रोजगार सेवक के पति द्वारा सरकारी धन का बंदरबाट करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना की कार्यों में अनियमितता की गई। ऐसे में अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुडी खबर प्रकाशित होने से नाराज रोजगार सेवक पति ने पत्रकार के आवास पर पहुंचकर गाली-गलौज व धमकी देना महंगा पड़ गया। शिकायत पर पुलिस पुलिस प्रशासन ने आरोपित शख्स को शांति भंग में चालान कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समाचार पत्र के एक प्रतिनिधि द्वारा ग्रामसभा बेलवा में मनरेगा कार्य में हो रही अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर प्रकाशित खबर से बौखलाए रोजगार सेवक पति मनोज गुप्ता ने बीते गुरुवार की रात करीब 9 बजे पत्रकार के आवास पर पहुंच कर पत्रकार के स्वजनों से गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी तक दे डाली। हालांकि उस समय पत्रकार घर पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर उपरोक्त प्रकरण में कार्यवाही की मांग किया था। इस बाबत प्रभारी कोतवाल राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित मनोज गुप्ता को शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

4 minutes ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

4 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

4 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

4 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

4 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

5 hours ago