जरवल मुख्यालय पर रोजगार मेला आयोजन किया गया

निजी क्षेत्र के 07 नियोजकों द्वारा किया गया प्रतिभाग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन कार्यालय माडल करियर सेन्टर, बहराइच द्वारा विधान सभा क्षेत्र कैसरगंज के विकास खण्ड परिसर जरवल, बहराइच में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 07 कम्पनियों द्वारा शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान कराने हेतु प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कुल 370 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में सम्मिलित हुए जिसके सापेक्ष 206 से अधिक अभ्यर्थियों को नियोजकों द्वारा अगले चरण के लिये चयन किया गया।
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए प्रतिभागी कम्पनियों में सेवायोजित कराने की सलाह दी गयी साथ ही खण्ड विकास अधिकारी, जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को रोजगार से संतृप्त होने की सलाह दी गयी।
रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग जिला सेवायोजन अधिकारी, बहराइच संजय कुमार द्वारा करते हुए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया के बारे में एवं आउट सोर्सिंग भर्तियों में आवेदन करने तथा रोजगार मेले के आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला गया रोजगार मेले के कार्यक्रम का सफल संचालन खजांची लाल यादव द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में सेवायोजन कार्यालय से मो० अजमल, ऊधव राम, सादमा जबी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

14 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

22 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

25 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

32 minutes ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

36 minutes ago