देवरिया आईटीआई में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 15 को विश्व युवा कौशल दिवस पर भव्य प्रदर्शनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं उनके कौशल को मंच देने की दिशा में दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य श्री के.के. राम ने जानकारी दी कि 14 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से संस्थान परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा।इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिनके माध्यम से करीब 1000 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।रोजगार मेले के अगले दिन, यानी 15 जुलाई 2025 (सोमवार) को विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों के साथ-साथ कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे। वे अपने-अपने ट्रेड से संबंधित परियोजनाएं, उपकरण एवं नवाचार का प्रदर्शन कर अपने हुनर को सबके सामने प्रस्तुत करेंगे।प्रधानाचार्य श्री के.के. राम ने क्षेत्र के युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

8 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

8 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

8 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

9 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

9 hours ago