प्रेमचंद सभागार में कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में, मंडल कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में बुधवार 31 मई,2023 को आयोजित एक सादे समारोह में 12 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल चार करोड़ तैंतीस लाख तिरपन हजार पांच सौ बासठ रूपये (रु 4,33,53,562 ) का भुगतान किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक( परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) समीर पॉल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है, इसलिए बहुत सूझ -बुझ कर ही इसका व्यय करें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।
31मई, 2023 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में खालिद जमाल/ मुख्य वाणिज्य क्लर्क, रामज्ञा/उप मुख्य टिकट निरीक्षक, सुभाष यादव/सिग्नल मेंटेनर, संजय नन्दन सेन गुप्ता/मुख्य कार्यालय अधीक्षक, केशो प्रसाद मंडल/वरिष्ठ टेक्नीशियन, रवि प्रकाश सिंह/कार्यालय सहायक,रमेश यादव /ट्रैक मेंटेनर,कमलेश/ ट्रैक मेंटेनर, शिशु प्रसाद सिंह/मेशन, अनिल/सफाई वाला,किशुनी(एन पी एस) ट्रैक मेंटेनर आदि कर्मचारी शामिल थे ।

rkpshomnath

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

38 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago