स्व. गुलाब राजभर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाज को जागरूक करने वाले नेता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

डॉकबंगला परिसर में बुधवार को स्वर्गीय गुलाब राजभर की छठवीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. गुलाब राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सलेमपुर सांसद राम शंकर राजभर ने गुलाब राजभर को याद करते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े एक सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने गरीबी को न केवल स्वयं जिया, बल्कि समाज को भी उसके खिलाफ खड़ा होने की प्रेरणा दी विशिष्ट अतिथि व स्वाभिमान सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुलाब राजभर की सोच हमेशा समाज को मुख्यधारा में लाने की रही। उन्होंने आजीवन समाज को संगठित करने का प्रयास किया। महेंद्र राजभर ने मौजूदा समय के कुछ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज के नाम पर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु अब समाज उनके फरेब को पहचान चुका है।क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव राजभर समाज का सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने गुरुजलाल राजभर की मांग पर स्व. गुलाब राजभर की प्रतिमा की स्थापना करवाई थी, जिसका लोकार्पण तत्कालीन राजस्व मंत्री श्री अंबिका चौधरी से करवाया गया था। इस दौरान एसएसपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर, जनार्दन राजभर, आदित्य अंबेकर, मनोज चौधरी, पूर्व प्रमुख अच्छेलाल राजभर, राजेंद्र राजभर, घूरा राजभर, सौरभ राजभर, हरिकेश राजभर, रामजी यादव, सत्येंद्र शर्मा और मु. सेराज समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में स्व. गुलाब राजभर के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा समाजसेवी बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुज लाल राजभर और संचालन राधेश्याम राजभर ने किया

rkpnews@desk

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

17 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

19 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

20 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

20 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

20 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

20 hours ago