कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र लाभार्थी करें ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थी अपना आवेदन पत्र आन-लाईन कराने हेतु जनदीकी जन सेवा केन्द्र (कामन सर्विस सेन्टर), साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र अथवा विभागीय बेवसाइट https://mksy.up.gov.in पर जाये या कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आन लाईन करायें। इस योजनान्तर्गत प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म होने पर रू0 2000.00 एक मुश्त, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू0 1000.00 एक मुश्त, तृतीय श्रेणी में बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के उपरान्त रू० 2000.00 एक मुश्त, चतुर्थ श्रेणी में बालिका के कक्षा छः में प्रवेश लेने के उपरान्त 2000.00 एक मुश्त, पंचम श्रेणी में बालिका के कक्षा 09 वीं में प्रेवश के उपरान्त रू0 3000.00 एक मुश्त तथा पष्ठम श्रेणी में ऐसी बालिकायें जिन्होने कक्षा 10वीं / 12 वीं उत्तीर्ण कर स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो रू0 5000.00 एक मुश्त दिये जाने का प्राविधान है।
उन्होंने समस्त पात्र लाभार्थी गण से अपना आवेदन पत्र आन-लाईन कराने की अपेक्षा की है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय कक्ष सं0 37 कलेक्ट्रेट, रविन्द्रनगर धूस, पडरौना, कुशीनगर से संपर्क करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

4 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago