विद्युत उपकेंद्र का हाई टेंशन विद्युत तार व पोल क्षतिग्रस्त चौबीस घण्टे से सप्लाई बाधित

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

गत मंगलवार रात्रि समय करीब 11:30 से बुधवार को दिन के समय 11,30 am तक बनकटिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 50 से अधिक गांव की विद्युत सप्लाई हाई टेंशन विद्युत पोल एवं तार क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने से बाधित है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक गत मंगलवार की रात्रि समय करीब 11: 30 pm से बुधवार के भोर में समय 11,30 am तक बनकटिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 50 से अधिक गांव की विद्युत सप्लाई के हाई टेंशन विद्युत पोल एवं तार अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने से सप्लाई बाधित हो गई है। जो बुधवार को समय 11,30 am दिन को खबर लिखे जाने के दौरान भी सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी थी। वहीं इस संदर्भ में जब दूरभाष पर अवरअभियंता राम आशीष प्रसाद से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया पोल एवं तार के क्षतिग्रस्त हुई है घटना के कारणों का पता लगाकर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तथा वैकल्पिक रूप से अति शीघ्र तत्काल विद्युत सप्लाई बहाल किए जाने का प्रयास जारी है जो शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि हीट वेव एवं भीषण गर्मी की मार झेल रहे आम जनमानस को कहीं भी इस गर्मी से निजात नहीं मिल पा रहा तो दूसरी तरफ जो लोग परेशान हाल होकर विद्युत बाधित होने से विद्युत व्यवस्था के शीघ्र बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं घटना स्थल पर थानाध्यक्ष बनकटा अमित कुमार राय, हल्का दरोगा राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान बंजरिया विद्यासागर एवं ग्राम प्रधान बनकटिया चंदन शर्मा, ग्राम प्रधान इंगुरी सराय धर्मेंद्र कुशवाहा, सहित तमाम पत्रकार एवं आम जनता विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे पर पहुंचकर शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग एवं संबंधित अधिकारी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago