Categories: Uncategorized

176 बकायेदारों की लाइन कटी, 217 उपभोक्ताओं ने 14.50 लाख जमा किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण में खलीलाबाद वितरण खण्ड अन्तर्गत 217 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर 14.50 लाख रूपये राजस्व जमा किया गया एवं 176 उपभोक्ताओं की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी। मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर, लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैसर, मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर, कौशल किशोर उपखण्ड अधिकारी धनघटा के नेतृत्व में हरिहरपुर, हैसर, मगहर और धनघटा के विभिन्न जगहों पर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर व्याज माफी योजना का लाभ लेकर बकाया जमा किये। बुधवार को राजेश कुमार अधिशासी अभियंता खलीलाबाद के द्वारा बधौली, मगहर क्षेत्रों में चल रहे कैम्पों का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं की जानकारी लिया गया और वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 118 बोरी विदेशी मक्का और दो पिकअप जब्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

2 minutes ago

युवा कांग्रेसी चलाएंगे सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन – प्रदीप ठकुराई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे अधिक परेशान युवा वर्ग…

10 minutes ago

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना 2025-26

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिजली बिल के बकाया से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी…

17 minutes ago

UP में ब्राह्मण नाराज? 15 जिलों की 100+ सीटों पर असर, BJP के लिए क्यों अहम है 10% वोटबैंक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण एक बार फिर…

2 hours ago

‘PDA का आरक्षण छीनने वाली BJP’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सियासत…

2 hours ago

बांग्लादेश में हिंदुओं पर करीब 2,500 हमले, ईशनिंदा के आरोप में हत्याएं; चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद…

2 hours ago