देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ऊ0प्र0 के आह्वाहन पर निजीकरण के विरोध में शनिवार को काला फीता बांध कर सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता कार्य किए एवं शाम को 5 बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय देवरिया पर विरोध सभा भी किया गया। जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में विरोध सभा किया गया और कहा गया कि कल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर केन्द्रीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार संगठन कार्यालय भटवलिया से गोरखपुर रोड होते हुए सुभाष चौक मालवीय रोड तक झण्डा यात्रा किया जाएगा।जिसमें जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे,उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण से प्रदेश के सभी युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना समाप्त होगी इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है ।जनपद उपाध्यक्ष गोरख गुप्ता द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के तीनों जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के लिए तैयार है। जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के हर स्तर के लिए तैयार है और करो या मरो के नीति तक लिए तैयार है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील प्रजापति,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला आदि अवर अभियंता उपस्थित रहे।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…