खामपार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित गोरखपुर डिपो की सरकारी बस संख्या UP77 AN3058 जो कि गोरखपुर से वाया देवरिया, सलेमपुर, भाटपार रानी,भिंगारी बाजार थाना क्षेत्र श्रीरामपुर देवरिया को जाती हैl बुधवार शाम देवरिया के तरफ से आ ही रही थी कि आते समय भिंगारी बाजार के बीच बजार स्थित त्रिमुहानी चौराहा पर जहां पर सड़क संकरी होने से लम्बी बस ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से बस को टकरा लिया जिससे कि विद्युत प्रवाहित विद्युत पोल वहीं टूट कर वहीं पर बस के सहारे ही खड़ा रहा गया।
गनीमत यह रही कि पोल के बस के सहारे खड़े रह जाने से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा बस में सवार यात्रियों सहित भरे बजार में आए हुए आसपास के और तमाम राहगीरों के जान जाने की बड़ी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था वहीं इस एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचने पर मौके पर जुटे लोगों ने का कहना है अक्सर यहां ऐसी समस्या आती हैं सड़क चौड़ीकरण एवं विद्युत पोल हटाया जाना चाहिए।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…