विधुत विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को सात विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज 15 जनवरी,2024 को विद्युत सामान्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच मैच खेला गया। इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाएं। इंजीनियरिंग की तरफ से विजय ने 62 बाल पर 13 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 118 रन और अजीत ने 22 गेंद पर 8 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाएं। अतिरिक्त रनों की संख्या 22 थी। विद्युत विभाग की तरफ से रोशन ने चार ओवर में 29 रन लेकर दो विकेट लिए रमेश, नीरज और करन को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत विभाग की टीम का पहला विकेट आठ रन पर गिर गया था, लेकिन उसके बाद अनिल यादव और संजय साहू ने दूसरे विकेट पर 88 बॉल पर 157 रनों की पार्टनरशिप कर विद्युत विभाग की जीत की उम्मीद को बरकरार रखा। 165 रन के पर संजय साहू 42 बॉल पर शानदार 65 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अनिल यादव ने शानदार बैटिंग करते हुए 61 बॉल पर 14 चौके और छह छक्के की मदद से शानदार 117 रन बनाकर विद्युत विभाग को 19.4 ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी। विद्युत विभाग के अनिल यादव को पूर्वोत्तर के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद राय के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार का मैच विद्युत पीआरडी और सिगनल विभाग के बीच खेला जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

36 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

45 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

3 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

3 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago