विद्युत व्यवस्था धरासाई , भीषण गर्मी से बेहाल लोग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। रूपईडीहा भारत नेपाल सीमा सीमावर्ती क्षेत्र के लोग विद्युत व्यवस्था से बेहाल है। पूरी की पूरी व्यवस्था धरासाई हो गई है। जहाँ एक तरफ भीषण गर्मी अपनी चरम पर है। वही दूसरी तरफ आये दिन कस्बा रुपईडीहा , बाबागंज , चरदा , जमोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कही तार गिरना तो कही ट्रांसफार्मर का जल जाना यही रूटीन बन चुकी है।सीमावर्ती क्षेत्र में विद्युत समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को रुपईडीहा कस्बे का सबसे बड़े ट्रांसफार्मर फुक जाने के कारण फिर आधी आबादी को उमस भरी भीषण गर्मी में पूरी रात गुजारनी पड़ी। बताते चले अभी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही यह 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला गया था। कस्बे के ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड रखा जाता है। जिसकी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। लगभग पूरे कस्बे के तार जर जर हो चुके है। जो दसियों वर्षों से बदला ही नही गया है।जो आये दिन जलकर टूटकर गिरते रहते है।अभी दो दिन पूर्व ही कस्टम के निकट केबल जलकर टूट गई थी।रुपईडीहा के लाइनमैनों के मुताबिक सीढ़ी नहीं होने की कारण टूटा तार रात में जुड़ नही सका जिसकी वजह से पूरी रात रुपईडीहा की आधी आबादी को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी थी। वहीं उपभोक्ता सिद्धनाथ गुप्ता , श्याम मिश्रा, शकील अहमद , अकील अहमद , जमालू व मास्टर आदि लोगों ने मांग की है कि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाए या क्षमता से अधिक वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाए तथा वर्षों पुराने जर्जर तारों को अतिशीघ्र बदलने का कार्य किया जावे। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि विद्युत उपखंड नानपारा में ट्रांसफार्मर का स्टॉक नहीं होने की वजह से क्षेत्र में कभी भी ट्रांसफार्मर फूक जाने पर त्वरित नहीं बदल पाता है। यही हाल जर्जर हो चुके तारों का भी है। जब कभी भी तार जलकर टूट जाते है तो तारों की उपलब्धता नहीं होने की वजह से समय से कभी भी टूटे हुए तार नहीं जुड़ पाते है। स्थानीय लोगों को कहना है कि बिजली उपकरण सहित अन्य जरूरी संसाधनों की कमी है , तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत बिल तो धड़ल्ले से आ रहा है। और अधिकारी घर घर जाकर खूब जांच करते हैं। लेकिन जर्जर हो चुके तारों की न जाँच की जाती है और न ही उन्हें बदला जा रहा है और ना ही शासन प्रशासन से अधिकारी मांग कर रहे हैं कि संसाधनों की कमी है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, सब कुछ यहां भगवान भरोसे चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक कस्बा रुपईडीहा का फुके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया था।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

3 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

3 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago