दूसरे टी – 20 लीग मैंच में इलेक्ट्रिक पावर ने परिचालन विभाग को 30 रनों से पराजित किया

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंडल क्रीड़ा संघ एवं मनोरंजन संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर विभागीय टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय लीग मैचों की तर्ज पर कलर्ड कपड़ों एवं सफेद गेंद के साथ लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है । इसी क्रम में सोमवार 18 नवम्बर 2024 को अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच इलेक्ट्रिक( पावर) और परिचालन के बीच खेला गया ।इलेक्ट्रिक पावर ने टॉस जीतकर, पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाएं ।इलेक्ट्रिक पावर की तरफ से अखिल कुमार ने 22 बॉल पर दो चौके की मदद से 19 रन अरविंद कुमार ने 34 बॉल पर एक चौके की मदद से 24 रन , रामदयाल ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 बॉल पर 19 तथा ऐश्वर्य और अमित यादव ने 18-18 रनों का योगदान दिया ।परिचालन विभाग की तरफ से आर पी यादव ने चार ओवर में 31 रन देखकर दो विकेट गोविंदा ने चार ओवर में 22 रन देखकर एक विकेट और संतोष ने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया ।145 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करती हुई परिचालन की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी पूरी टीम 16 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । परिचालन विभाग की तरफ से अनुराग फिलिप्स ने शानदार बैटिंग करते हुए 26 बॉल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाएं अनुराग के अतिरिक्त अरविंद कुमार यादव ने 24 रन और विमलेश ने 14 रनों का योगदान दिया । इलेक्ट्रिक पावर की टीम ने तीस रन से मैच जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिए ।इलेक्ट्रिक पावर की तरफ सेअमित ऐश्वर्या ,विपिन और रामदयाल यादव” ने दो-दो विकेट लिए तथा दीपेश राय को एक विकेट प्राप्त हुआ । 18 बॉल पर 19 रन बनाने वाले और चार ओवर में 19 रन देखकर दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले रामदयाल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बालेंद्र पाल के द्वारा दिया गया । कल टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाने हैं पहला मैच प्रातः 8:30 बजे संरक्षा और चिकित्सा विभाग के बीच और दूसरा मैच दोपहर 12:00 बजे इंजीनियरिंग और विद्युत सामान्य के बीच खेला जाएगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

3 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

3 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

3 hours ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

6 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

6 hours ago