फ्लाइंग स्क्वाएड टीम एवं वीडियो निगरानी टीम को दिया गया चुनावी ट्रेनिग

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं वीडियो निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि, प्रत्येक तहसीलों में 3-3 उड़न दस्ता टीम एवं वीडियो निगरानी टीम 8-8 घण्टे की शिफ्ट में लगायी गयी है।
वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा/मुख्य प्रशिक्षक सुनील भारत द्वारा उड़न दस्ता टीम एवं वीडियो निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होने बताया कि उड़न दस्ता टीम रैली में जाने पर, गोपनीय सूचना प्राप्त होने एवं वाहनों को चेक करते समय चेकिंग का कार्य शालीनता से करें। यदि कोई व्यक्ति 10 हजार रू0 तक लेकर चल रहा है, तो उसके सम्बन्ध में पर्याप्त दस्तावेज साथ में लेकर चले। यदि जांच में 10 लाख रू0 से अधिक की नगदी पायी जाती है, तो उसकी सूचना आयकर विभाग को एवं नोडल व्यय पर्यवेक्षण को अवश्य सूचित करें।
इसी के साथ ही वीडियो निगरानी टीम को बताया गया कि, वीडियो बनाने से पहले अपना नाम, स्थान, दिनांक, समय व विषय बोलने के बाद ही वीडियो की रिकार्डिंग करेंगे।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्दन यादव द्वारा सी-विजील ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण का संचालन मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित उड़न दस्ता एवं वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिलावट से जनस्वास्थ्य पर खतरा, संगठित अपराध की ओर इशारा

मिलावटी दूध,पनीर और दुग्ध उत्पादों पर बढ़ता संकट-भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती…

13 minutes ago

जब राम ने पाया अपना परम सेवक

🔱 शास्त्रोक्त पौराणिक कथा “जब धर्म ने पाया अपना दूत: श्रीराम–हनुमान प्रथम साक्षात्कार और भक्ति…

27 minutes ago

देश निर्माण में नेताओं और कलाकारों की भूमिका

इतिहास के पन्नों में अमर 23 दिसंबर: देश-दुनिया को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्वों को…

43 minutes ago

23 दिसंबर: वो जन्मदिन जिन्होंने भारत के इतिहास को दिशा दी – स्मृतियों में जीवित महान व्यक्तित्व

चौधरी चरण सिंह (1902) – किसानों की आवाज़ बने भारत के पाँचवें प्रधानमंत्रीचौधरी चरण सिंह…

53 minutes ago

ग्रहों की भाषा समझिए, जीवन की उलझनें खुद सुलझ जाएँगी

पंचांग 23 दिसंबर 2025, मंगलवार | आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र व यात्रा…

1 hour ago

आज का राशिफल: किसे लाभ, किसे सावधानी

लेखक: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे दैनिक जीवन,…

1 hour ago