कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुआ नवसृजित नगर पंचायत का चुनाव

सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सरहद पर नवसृजित नगर पंचायत रुपईडीहा में हो रहे निकाय चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा बंद रहा। प्रशासन द्वारा भारत नेपाल सरहद की सुरक्षा व्यस्था चौकस रखी गई थी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र अपने दल बल के साथ भारत नेपाल सीमा की सरहद की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव को निष्पक्षता प्रदान करने के लिए मतदाताओं की सुविधा पर विशेष ध्यान रखने की व्यस्था किया गया था। रुपईडीहा नगर पंचायत में मतदाताओं की सुविधा के लिए 15 वार्डों में हो रहा था।
नगर पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान 6 बजे समाप्त हो गया । रूपईडीहा नगर पंचायत चुनाव में 54 फीसदी वोटिंग हुई । कुल 21 हजार 547 मतदाताओं में से लगभग 11 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद कर दी गई । अब 13 मई को मतगणना सुबह 10 बजे शुरू होगी,रुपईडीहा में नवसृजित नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 8 प्रत्याशियों ने नमांकन किया था भाजपा व सपा और इसके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशि ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी की त्रिकोणीय मुकाबला रहा। रुपईडीहा नगर पंचायत की जनसंख्या हिन्दू व मुस्लिम प्रतिशत 55 व 45 प्रतिशत है। नवसृजित नगर पंचायत चुनाव में जहाँ सपा ने भी अपना दाव खेला तो निर्दल के रूप में दो पूर्व ग्राम प्रधान चेयरमैंन प्रत्याशियों ने अपने जीत के लिए सभी प्रयास किए। वहीं निर्दल सभासद प्रत्याशी भाजपा पार्टी से घोषित सभासद प्रत्याशीयो को कड़ी टक्कर भी दे रहे थे। देखना अब ये है कि रुपईडीहा का नवसृजित नगर पंचायत चुनाव का अध्यक्ष नगर क्षेत्र की जनता ने किस को चुना है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

15 फ़रवरी का दिन क्यों है इतिहास में खास? जानिए पूरी कहानी

15 फ़रवरी का इतिहास: विश्व व भारत की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 15 फ़रवरी का दिन विश्व…

44 minutes ago

रविवार का राशिफल: 15 फरवरी को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

🔴 राशिफल 15 फरवरी 2026: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें…

45 minutes ago

आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? पढ़ें पूरा अंक ज्योतिष भविष्यफल

🔮 आज का मूलांक राशिफल: जानिए 1 से 9 तक सभी मूलांकों का विस्तृत भविष्यफल…

45 minutes ago

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

7 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

8 hours ago