देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ जनपद देवरिया का निर्वाचन देवरिया सदर विकास खण्ड सभागार में शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष,चंद्र प्रकाश मिश्र को मंत्री,अनिल कुमार चौबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विंध्याचल सिंह को कोषाध्यक्ष, अनारुल सिद्धिकी को सम्प्रेक्षक, धीरेन्द्र सागर संगठन मंत्री, रविन्द्र प्रसाद को उपाध्यक्ष, उपेंद्र नाथ पाण्डेय को मिडिया प्रभारी एवं राजेश राय को संरक्षक निर्वाचित किया गया।
चुनाव उपरांत नव निर्वाचित सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की हर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बधाई देने वालो मे अजय दूबे, रविशंकर मिश्र, सतीश शाही,शशिभूषण मिश्र,त्रयम्बक मणि, प्रवीण कुमार,संकटा प्रसाद शास्त्री, मानवेन्द्र शाह, शैलेन्द्र कुमार, दीनदयाल चौहान आदि शामिल रहे।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…