प्रारंभ हुआ चुनाव जागरूकता अभियान

सीडीओ,एसीपी, एसएचओ और सीईओ ने की शिरकत

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
उजागर फाउंडेशन ने रविवार को जयपुरिया ग्रीन्स सोसायटी कल्ब में आगामी लोकसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से डिवीएफ ट्रांस हिंडन और जयपुरिया सनराइज की टीम प्रथम, के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित कियाl जिसमें ट्रांस हिंडन की विभिन्न आरब्ल्यूए , एओए, सोसायटियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कियाl
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल मुख्य अतिथि रहेl जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनावी रणभेरी बज गयी है।गाजियाबाद में 26-अप्रैल को मतदान होना है। गाजियाबाद का मत प्रतिशत अन्य जनपदों के मुक़ाबले काफ़ी कम रहता है, जोकि चिंता का विषय है।मत प्रतिशत बढे सभी मतदाता मतदान कर सके इसके लिए हम सभी को मिलकर साझा प्रयास करना होगा।मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने नए पोलिंग सेंटर बनाये है।उम्रदराज लोगों व दिव्यांगों को मतदान में परेशानी न हो जिसके लिए उनके घर से ही वोट डलवाने की व्यवस्थता की गयी है।जिसके लिए उन्हें 12-डी फार्म भरना होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे यहां मतदान तिथि से पूर्व ही होली,ईद व नवरात्रि त्योहारों के धार्मिक आयोजन होना है,हम सभी इन त्योहारों पर भी मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक कर सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों से उनके सुझाव मांगे ओर उनका जवाब भी दिए।इस अवसर पर जयपुरिया सनराईस ग्रीन की टीम प्रथम के संयोजक और उजागर फ़ाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ संस्था के आर डब्लू ए के सदस्यों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहाl उपस्थित लोगों में सुचित सिंघल,गजेंद्र रावत,शशि शेखर पांडेय,किरण सेठ,पीसी कुकरेती,अंगदराज,रत्न शर्मा,भरत उपमन्यू, शलभ गुप्ता,एडवोकेट फ़ुजैल खान,एडवोकेट फैज मोहम्मद,साजिद मलिक,वरुण कुमार,विभूति कृष्ण,मनमोहिनी चंद्रिका,सरिता शर्मा,डिवीएफ कोडिनेटर आनन्द सिंह,तनुज गम्भीर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महासचिव सचिन सोनी ने किया व अध्यक्ष शिवानी जैन ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।
पुलिस प्रशासन की तरफ़ से सीओ इन्दिरापुरम स्वतंत्र देव सिंह और एसएचओ इंदिरापुरम जितेन्द्र दीक्षित ने भी मतदान के दौरान क़ानून व्यवस्था और नियम पालन के विषय में जानकारी दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

लावारिस शव मिलने पर पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…

41 minutes ago

अपहरण के बाद हाई-स्पीड चेज, 11 राउंड फायरिंग

रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…

46 minutes ago

नगर निकाय चुनाव 2026: JAC बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव

JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…

2 hours ago

पटना से पूरे बिहार तक सस्ता होगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए पूरा गणित

बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…

2 hours ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

अपराध पर शिकंजा, नए साल का पांचवां एनकाउंटर

पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…

2 hours ago