Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआठ वर्षीय बेटी साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया मां डा. रागिनी के साथ...

आठ वर्षीय बेटी साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया मां डा. रागिनी के साथ सम्मानित

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डा.संजय कुमार के हाथो मिला अंतर्राष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान: 2024

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के राजगीर में भव्य अंतरराष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिसमे समाज सेविका देहदानी मिसेज इंडिया डा.रागिनी पाण्डेय एवं उनकी बेटी बाल व्यास साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया को सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास हेतु नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डा.संजय कुमार के हाथो अंतर्राष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि के लिए मां और बेटी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक दिव्य मानवता प्रेरक कहानियां एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक द्वारा रागिनी एवं बाल व्यास साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि संत डा. सौरभ ने किया।
इस अवसर पर अयोध्या धाम के महंत सुधीर दास शास्त्री कस्टम विभाग भारत सरकार के कमिश्नर डॉ. डी. आर. रेवाला साहब, पर्यावरणविद मेहता नगेंद्र सिंह, ज्योतिषाचार्य नंदलाल मणि त्रिपाठी जी, राजीव रंजन पाण्डेय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सदस्य एहसान अहमद , डा विनय श्रीवास्तव व महिला शक्ति समूह दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू कश्यप आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र आजमगढ़ व गौरैया विहग फाउंडेशन नालंदा और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments