अकीदत के साथ पड़ी गई ईदगाह में ईद की नमाज
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों में पूरे अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई।
इसी कड़ी में स्थानीय बाजार के पुराने चौक पर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज प्रातः काल 6:30 अदा की गई, जिसे मौलाना ताहिर मदनी ने पढ़ाया। इस मौके पर लगभग 8 से 9 हजार नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में संचालक के द्वारा बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि आप लोग ईदगाह के अंदर आ जाएं, ताकि पीछे से आने वालों को नमाज पढ़ने का भी मौका मिल सके और रोड जाम न हो सके तथा रोड पर आप लोग नमाज ना पड़े क्योंकि रोड पर नमाज पढ़ेंगे तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है, इसलिए सभी नमाजी ईदगाह के अंदर जाकर ईद की नमाज अदा किए।
इस मौके पर मौलाना ताहिर मदनी ने बताया कि जिस तरह से हम 1 महीने का रोजा में भूखे प्यासे रहकर अल्लाह को याद किए उनसे अपने गुनाहों की माफी मांगे तथा अपने हक के लिए दुआ किए और देश में अमन चैन शांति के लिए दुआ किए, उसी तरह से साल के 12 महीना मस्जिदों में पांचों वक्त आप लोग नमाज पढ़ेंगे और अमन चैन शांति के लिए अल्लाह से दुआ करिएगा। इस मौके पर सीओ सगड़ी एसडीएम सगड़ी तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज मयफोर्स के साथ मौजूद रहे, वॉलिंटियर के रूप में गोरख प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राम विजय यादव, रामाश्रय मोदनवाल, सहित तमाम वॉलिंटियर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भीड़ में फंसने वाली एंबुलेंस को रास्ता दिलाते रहे तथा मरीजों को आसानी से निकालते रहे। लोग आपस में लड़ाई झगड़ा ना करें इसके लिए मानवता पूर्वक एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत करते रहे।
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…