पारंपरिक ढंग से मनाया गया ईद का त्यौहार

उतरौला बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र में गुरुवार को ईद का त्योहार पारंपरिक ढंग से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। लाखों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क, कौम व मिल्लत की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दिया। ईद पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर खुशियां छाई रहीं।
ईद त्योहार को लेकर ईदगाहों, मस्जिदों पर चाक चौबंद व्यवस्था रही। सफाई से जहां सड़कें चमचमा रहीं थी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस मुस्तैद रही। सुबह बच्चों के साथ बड़ों ने नहा कर नए कपड़े पहने, इत्र लगाया और सिर पर टोपी सजाई। साथ में नन्हें मुन्नों को लिया और कदम ईदगाह व मस्जिदों की ओर चल पड़े। मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एक कतार में जब ईद की नमाज पढ़ना शुरू किए तो अमीरी-गरीबी और असमानता की खाई पट गई। अल्लाह की इबादत में हर कोई लीन रहा। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों से निकलकर लोग दरगाह व अपने पूर्वजों के कब्र पर पहुंचे। फातिहा पढ़कर इसाले सवाब किया।
इसके कुछ देर के बाद घरों पर लोगों के आने और सेंवइ व अन्य लजीज पकवान खिलाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के दुभरा ग्राम सभा के प्रधान राजेश गुप्ता ने गंगा जमुनी का मिशाल पेश करते हुए गांव के ईदगाह पर नमाजियों के लिए मिठाई, बिरयानी कोल्ड ड्रिंक, व ठंडे पानी का विशेष प्रबंध किया गया था। नमाज खत्म होने के बाद प्रधान राजेश गुप्ता ने नमाजियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाया पानी व कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ईद की बधाई दी। लंच बॉक्स में पैक बिरियानी सभी लोगों में बांटा।
लगातार 30 दिनों तक रोजा रखने और अल्लाह की इबादत करने के बाद जुमेरात (गुरूवार) को जब ईद आई तो चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। सारे गम हवा हो गए। होठों पर मुस्कराहट थीं तो जबाँ पर मुहब्बत की बातें..! एक-दूसरे से गले मिले तो बरसों पुराने गिले शिकवे दूर हो गए। फिजा में सिर्फ ईद मुबारक.. ईद मुबारक की गूँज थीं। ईद हो और सेवईयों का जिक्र न हो, यह मुमकिन नहीं है। सो, दस्तरखान पर नए-पुराने दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी सभी मौजूद थे। आपसी सौहार्द को बढ़ाना था, इसलिए क्या हिन्दू, क्या ईसाई और क्या मुसलमान सभी ने एक साथ बैठकर लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। मुस्लिम इलाकों में जश्न जैसा माहौल रहा।
सुबह-सुबह हर तरफ नए कपड़ों, इत्र की खुशबुओं से लवरेज लोग नमाज के लिए ईदगाह की ओर बढ़ रहे थे। 8 बजे तक ईदगाह के चारों ओर के रास्ते नमाजियों से भर गए थे। जिसको जहाँ जगह मिली, मुसल्ला बिछा लिया और नमाज अदा किया।
किसी की जिस्म पर पठानी सूट था तो किसी के बदन पर लखनवी चिकन कुर्ता। शेरवानी पहने लोग भी नजर आए। टोपियाँ भी एक दूसरे से बढ़कर एक थीं। युवा बेकरारी के साथ एक-दूसरे से गले मिल रहे थे, तो बुजुर्गों ने बच्चों को खुश रहने की दुआएं दी। उनके सिरों पर हाथ फेरा। जिन लोगों के बीच लम्बे समय से बातचीत नहीं थी,उनमें एक दूसरे के प्रति प्रेम दिखा इससे ईद की खुशी और बढ़ गई।

दादा व अब्बू के कन्धों पर ईदगाह पहुँचे बच्चे

ईद का मौका था, इसलिए बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी की गई। गुरूवार को ईद की नमाज के लिए लोग खुद तो पहुंचे ही, वे छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी आए। कुछ बच्चे तो इतने छोटे थे कि वे दादा व अब्बा के कंधों पर थे। रंग-बिरंगे कपड़ों में लिपटे बच्चों ने जब गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तो पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

ईद-उल- फितर की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती थी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगाए गए थे। इसके अलावा कहीं कोई कमी न रह जाए, इसकी वीडियो रिकॉर्डिग भी कराई गई। सिविल ड्रेस में भी कुछ पुलिस जवानों को यहाँ तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी जगहों पर सकुशल नमाज संपन्न कराई गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

24 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago