रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पत्ति व अवैध सामानों की धर पकड़ के लिए प्रयास जारी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 19 जुलाई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-01025 के वातानुकूलित श्रेणी के कोच संख्या A1 के बर्थ संख्या-33 से कांस्टेबल राम बड़ाई द्वारा काले रंग के बैग समेत निकोन का कीमती कैमरा जो लगभग-रु 50,000 का था लावारिस पड़ा मिला, उसे सावधानी बरतते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ पर लाकर सुरक्षित रखा गया। उप निरीक्षक मऊ इंद्रजीत यादव द्वारा उक्त कैमरा को उसके स्वीडेन निवासी स्वामी एरिक स्वेन इंग्वार मेलीन पुत्र रोजर एंडरसन जो PNR no 8405454882 कोच A1, बर्थ संख्या 33,36 पर 18.07.023 को उक्त ट्रेन से खजुराहो से चलकर 19.07.023 को वाराणसी आ रहे थे और मऊ में कैमरा बर्थ संख्या 33 पर ही छोड़कर उतर गए थे । उनके पासपोर्ट, विसा, टिकट की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति एवं निर्विवाद होने की संतुष्टि करने के पश्चात उसके स्वीडिश सह यात्री तोबिअस एवर्ट लिंडार्टन एवं ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार मिश्रा के समक्ष सुपुर्दगी नामा बनाकर सुपुर्द किया गया। कैमरा पाकर स्वीडिश यात्री द्वारा भारतीय रेलवे एवं उसके रेलवे सुरक्षा बल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
इसके पूर्व 14 जुलाई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी संख्या-11071 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने और सामान के शिनाख्त करने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया था ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…

15 minutes ago

बरहज रेलवे के विस्तार एवं सुदृढ़ व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज…

17 minutes ago

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से…

19 minutes ago

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

5 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

5 hours ago