वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए 51 पौधे

पर्यावरण बचाने के लिये सब लगाये एक पौधा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारत पेट्रोलियम गैस एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में नगर क्षेत्र के वार्ड नं 10 सोमनाथ नगर के मुडाडीह प्राथमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।जिसमें आम,नीम,पाकड़,पीपल,अमरूद के 51 पौधे लगाएं गये। इस दौरान उपस्थित छात्रों और वार्डवासियों के बीच भारत पेट्रोलियम गैस की तरफ से स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता किट साबुन,सेनेटाइजर आदि का भी वितरण किया गया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुये नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिये वृक्षारोपण और उन वृक्षो का संरक्षण बहुत ही जरूरी है। नगर पालिका इस दिशा में काफी सकारात्मक काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिये सभी नगरवासी भी आगे आये एक पेड़ जरूर लगाये और उसके बड़े होने तक उसका देखभाल करें।      
     मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि समाज और देश को बचाने के पौधा लगाना और उसका बचाव कर बड़ा करना बहुत जरूरी है।उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि कल एक-एक पौधा सभी बच्चों को उपलब्ध कराया जाये,जिसे बच्चे अपने घर ले जाकर लगायेंगे और जिस बच्चे का पौधा सुन्दर और सुरक्षित रहेगा उन्हें एक स्मार्ट वाच उनकी तरफ से दिया जायेगा।
          बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने में सभी की सहभागिता जरूरी है।वरना आने वाला समय पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही खतरनाक साबित होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद और भारत पेट्रोलियम गैस के इस पहल की सराहना किया।
भारत पेट्रोलियम गैस प्रादेशिक प्रबंधक विवेक कुमार सिंह ने सभी का बुके एवं भगवत गीता देकर स्वागत किया,सभासद अनिता चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त तथा संचालन मारकंडेय गिरी ने किया।
इस दौरान ईओ रोहित सिंह,सीडीपीओ जयराम,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,संतोष चौरसिया,तेज बहादुर पाल,सचिन युवराज,सुभाष तिवारी,आसिफ अली,शुभम मणि,गणेश पाल,दीपू यादव,मधु,नीलम आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

18 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

18 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

18 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

18 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

18 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

18 hours ago