कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण हुआ संपन्न

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण हुआ संपन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण की गतिविधि चलाई जा रही है, जिसके क्रम में रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवरिया सदर की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण संपन्न हुआ। पूर्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भाटपार रानी, बनकटा एवं रामपुर कारखाना की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण कराया जा चुका है ।
आज सदर विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र नाथ के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । शैक्षिक भ्रमण में 54 बालिकाओं के दल को गोरखपुर स्थित तारामंडल, चिड़ियाघर एवं नौका विहार केंद्रों पर भ्रमण कराया गया है । भ्रमण में सभी बालिकाएं काफी उत्साहित दिखीं। सभी बालिकाओं ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस भ्रमण में वार्डन प्रज्ञा द्विवेदी और विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

39 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago