मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी सम्पन्न

भारत के भावी कर्णधार बच्चों को बेहतर शिक्षा दिया जाना जरूरी

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। मदरसा दारुल ओलूम सरकार आसी में सोमवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसे में शिक्षा के स्तर में पूर्वापेक्षा और अधिक बदलाव लाने के उपायों के बारे में चर्चा के साथ ही आधुनिक शिक्षा एवं कम्प्यूटर शिक्षा पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विभिन्न वक्ताओं ने पठन पाठन की बेहतरी हेतु अनेक अमूल्य सुझाव दिए। अपने सम्बोधन में मदरसा के प्रबंधक हाजी शेख अलीमुद्दीन ने कहा कि यह मदरसा बलिया का एक काफी पुराना अनुदानित शिक्षण संस्था है। यहां से पढ़े बच्चे देश -विदेश में इस मदरसे का नाम रोशन किए हैं। इसलिए हम सबको मिलकर वर्तमान समय में आधुनिक शिक्षा पर जोर देना है, ताकि जो गरीब बच्चे हैं इस मदरसे में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकें।प्रबन्धक ने समस्त अध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को यह निर्देश दिया कि आप पूरे मेहनत और लगन से बच्चों को पढ़ाएं। कहा कि बच्चे भारत के भावी कर्णधार हैं जिन्हें उत्तम शिक्षा,संस्कार और देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत करना हमारा दायित्व है। जब हम उन्हें बेहतर शिक्षा देंगे तभी हमारे मदरसे का भविष्य अच्छा रहेगा और दूर-दूर से बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। गोष्ठी में प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्यगण कबीर अहमद, लतीफ अहमद, मुश्ताक़ अहमद, इश्तियाक अहमद, शेख अनवर हुसैन, मोहम्मद सलीम सहित प्रधानाचार्य मुहम्मद रहमतुल्लाह मदरसे के अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

19 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

43 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

51 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

1 hour ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago